फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती पर घरों एवं कार्यालयों को झालरों से सजाए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को बैठक कर गांधी जयंती को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने कार्यालयों और आम लोग अपने घरों को दो अक्तूबर को विद्युत झालरों से सजाएं। यह राष्ट्रपति के प्रति सम्मान और सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने सभी सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों की सजावट करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी स्वतंत्रता सेनानी विद्यासागर शुक्ल के मांग पर जनपद में सौ वर्ष से अधिक जीवन यापन कर रहे नागरिकों को वरिष्ठ नागरिक के रूप में सम्मानित किया जाए। डीएम ने सभी अधिकारियों से कहा कि गांधी जयंती मनाए जाने के लिए जिस अधिकारी को जो जिम्मेदारी दी गई है वे पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ करे। ताकि गत वर्षो से अच्छा कार्यक्रम कराया जा सके। एडीएम राजितराम ने बताया कि गांधी जयंती मनाने के लिए रूप रेखा तैयार कर लिया गया है। जिसमें गांधी जयंती के अवसर पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। दो अक्तूबर को प्रांत साढ़े छह बजे से स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकली जाएगी। सुबह सात बजे से विन्नानी स्कूल से कचहरी तक मैराथन दौड़ा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद कार्यालयों में ध्वजा रोहण का कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें