फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मकानों का ताला तोड़कर चोरों ने लाखो का माल किया पार

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। थाना क्षेत्र के तोसवां गांव में वृहस्पतिवार की रात चोरों ने तीन घरों में सेंध लगाकर लाखों का माल पार कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। गृहस्वामी ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने ही पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई।
विज्ञापन

चोर गुरुवार की रात सबसे पहले तोसवां गांव निवासी जटाशंकर दुबे पुत्र नन्हकू दुबे के घर पहुंचे। पूरे कमरे को खंगालते हुए उसमें रखा हजारों रुपये के जेवराव व अन्य सामान पार कर ले गए। समरसेबल पंप, स्टार्टर व स्टेप्लाइजर भी उठा ले गए। परिवार के लोगों ने बताया कि पांच महीने पूर्व भी चोरी हुई थी। जिसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। भुक्तभोगी द्वारा थाने में तहरीर दे दी गई हैं। दूसरी घटना क्षेत्र के भरपुरा स्थित सीताकुंड दुर्गा मंदिर में घटी। जहां चोर मंदिर का ताला तोड़कर मातारानी का चांदी की मुकुट, आंख व सोने का मंगलसूत्र, पीतल का हार लगभग छोटा बड़ा मिलाकर, 15 किलो का घंटा , तीन किलो देशी घी आदि लाखों का सामान उठा ले गये। प्रधान पुजारी श्याम तिवारी सुबह जब पूजा करने आये तो ताला टूटा देख अवाक रह गए। बताया कि एक सप्ताह पूर्व भी इसी मंदिर से हजारों का सामान ताला तोड़कर चोरी किया गया था लेकिन आज तक चोरी का पता नही चल पाया। चोरी की इस घटना से लोगों में भय एवं आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें