फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरया..की गूंज से गूंजा उठा पंडाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। गणेश महोत्सव के पांचवें दिन जगह-जगह विभिन्न पूजन समितियों की ओर से स्थापित पूजा पंडालों में विराजामन गणेश भगवान के दर्शन करने को भक्तों का रेला लगा रहा। पंडाल में सोमवार की सुबह ही गजानन कीमंत्रोच्चार के बीच पूजन अर्चन के बाद भव्य आरती उतारी की गई। गणपति बप्पा मोरया..के जयकारे से पंडाल परिसर गुंजायमान हो रहा था। नगर सहित ग्रामीण अंचलों में स्थापित भव्य पूजन पंडालों की पुष्पों व झालरों से की गई सजावट एक अलौकिक छटा बिखेर रही थी। सीटी ब्लाक के लच्छा पट्टी गांव में भव्य पंडाल में स्थापित गणेश भगवान का विधिवत दर्शन-पूजन करने को श्रद्घालुओं का तांता लगा रहा। भगवान गणेश का कपाट खुलने के बाद दर्शन-पूजन करने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर शाम तक चलता रहा। उधर नगर के धुंधी कटरा, चुन्नी मुन्नी की गली, पक्की सरांय, मुकेरी बाजार सहित कई अन्य मुहल्लों में स्थापित पंडालों में गणेश भगवान के दर्शन-पूजन करने के लिए श्रद्घालुओं की भीड़ देर शाम तक जुटी रही। श्री गणेश पूजनोत्सव के तहत विध्नहर्ता के दर्शन-पूजन के दौरान बज रहे मधुर भजनों की धुनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो रहा था। भगवान गणेश के दर्शन करने के लिए आए नर-नारियों व बच्चों के बीच प्रसाद का भी वितरण अनवरत किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें