फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने किया लोहंदीकला का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नोडल अधिकारी सुरेंद्र विक्रम सोमवार को सिटी ब्लाक के लोहंदी कला गांव पहुंचे और लाभार्थियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने दलित बस्ती व चर्च की ओर जाने वाली सड़क पर जलभराव देखकर जलनिकासी कराने का निर्देश दिया। नोडल अधिकारी ने दलित बुल्लुर का कच्चा मकान देखा। परिवार के लोगों से बात की। बाहर निकलने ही असहाय रेखा देवी ने पेंशन और सुविधाएं नहीं मिलने की शिकायत की। नोडल अधिकारी गांव के बीच तीन शौचालयों को देखा। शौचालय तो बने थे पर उनके गड्ढे अधूरे रहे। लाभार्थियों ने बताया कि बरसात के कारण गड्ढों में पानी भर गया था जिसके कारण निर्माण न हो सका। मुख्य विकास अधिकारी ने एडीओ पंचायत को तत्काल गड्ढों को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। ग्रामीणों ने बताया कि उबड़ खाबड़ गलियों से गुजरना मुश्किल है। कुछ दिन पूर्व खराब सड़क पर गिरने से मोतीलाल का पैर टूट गया था। नोडल अधिकारी ने गुलाब व कन्हैयालाल के मकान से दलित बस्ती तक सड़क बनवाने का निर्देश दिया। नोडल अधिकारी ने बिंद बस्ती का भी निरीक्षण किया और पीएम आवास को देखा। इस दौरान सीडीओ प्रियंका निरंजन, एसडीएम आशुतोष कुमार दुबे, बीडीओ नीरज दुबे, सचिव चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, कौशलेन्द्र राय, अक्षैवरनाथ यादव, शशिकांतधर द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें