चील्ह। विंध्याचल के अष्टभुजा में रविवार को आयोजित देवी जागरण में शामिल होने आए दर्शनार्थियों के दल में शामिल दो युवकों समेत पांच लोग चील्ह क्षेत्र के हरसिंगपुर में गंगा में स्नान करते समय डूब गए। यह घटना सोमवार की सुबह आठ बजे हुई। डूब रहे पांच युवकों में तीन को बचा लिया गया। अन्य दो युवकों में एक की लाश गंगा से निकाली गई जबकि दूसरे डूबे युवक की तलाश की जा रही है।
बिहार के पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के समस्तुपुर समेत आसपास के इलाके से 18 युवक रविवार को विंध्याचल के अष्टभुजा में आयोजित देवी जागरण में शामिल होने आए थे। देवी जागरण में शामिल होने के बाद सोमवार की सुबह सात बजे युवक विंध्याचल में एक नाव बुक करके चील्ह थाना क्षेत्र के हरसिंगपुर घाट पर गंगा पार नहाने चले गए। सभी एक साथ नहा रहे थे। इसी दौरान बिट्टू (18) पुत्र सुबोध, राजा कुमार (18) पुत्र अशोक सोनी डूबने लगे। रवि कुमार (17) पुत्र केवल चंद्र, विश्वकर्मा कुमार (19) पुत्र हर्ष नारायण, टिंकू सोनी (18) पुत्र रघुपति सोनी ने दोनों को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान वे खुद भी डूबने लगे। यह देख उनके साथ स्नान कर रहे पुरुषोत्तम कुमार (28) पुत्र भूषण सिंह, नीतीश कुमार (20) पुत्र ओमप्रकाश, नवनीत कुमार (25) पुत्र मनीष यादव, रोशन कुमार पुत्र विजय राय, दीपक कुमार पुत्र रामविलास, रितिक कुमार पुत्र सत्यानंद , कुणाल कुमार पुत्र ओमप्रकाश, धीरज कुमार , बजरंगी कुमार पुत्र दीनानाथ चौधरी, संदेश कुमार पुत्र खदेरन यादव, नीरज पुत्र मनोज चौधरी, राजेश कुमार पुत्र परम प्रसाद शोर मचाने लगे। शोर सुनकर आसपास मौजूद नाविक पहुंचे और रवि कुमार (17) पुत्र केवलचंद , विश्वकर्मा कुमार (19) पुत्र हंस नारायण राय , टिंकू सोनी (18) पुत्र रघुपति सोनी निवासी समस्तु बेहटा पटना को बचा लिया। जबकि बिट्टू सिंह पुत्र सुबोध सिंह और राजा कुमार पुत्र अशोक सोनी निवासी संबलपुर बबुरा थाना कोईलोर भोजपुर बिहार डूब गए। जानकारी होते ही चील्ह पुलिस पहुंची। दोनों युवकों की तलाश में गोताखारों को लगया गया। दो घंटे की मशक्कत करने के बाद गोताखोरों ने बिट्टू का शव निकाल लेकिन राजा अभी तक नहीं चल सका हैै।
वर्जन
बिहार से 18 दर्शनार्थी विंध्याचल दर्शन पूजन करने के लिए आए थे। वे सोमवार की सुबह चील्ह के हरसिंगपुर गंगा घाट पर नहा रहे थे कि इसी दौरान दो युवक डूब गए। तीन को बचा लिया गया है। बिट्टू का शव भी बरामद हो गया है। -संजय सिंह, सीओ नगर