मिर्जापुर। नगर के शिक्षण संस्थानों में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। स्कूलों में आयोजित झूलनोत्सव कार्यक्रम में श्रीकृष्ण के बाल रूप में सजे बच्चों ने झांकियां सजाईं। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं भी हुईं जिसमें बच्चों ने हिस्सा लिया। माखनचोरी सहित अन्य झांकियों से बच्चों ने मन मोह लिया। बच्चों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के महत्व को भी बताया गया।
नगर के मुसफ्फरगंज स्थित एसएन पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व उल्लास पूर्ण वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। स्कूल में झूलनोत्सव के तहत बच्चों ने श्रीकृष्ण के बाल रूप को धारण कर झांकी प्रस्तुत की। स्कूल के डायरेक्टर राजेश सिंह ने त्योहार की शुभकामना देते हुए सभी बच्चों को श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान शालिनी, आयुषि, शिरीन, दीक्षा, असमत, शबीना, हिमानी, आराध्या सहित बड़ी संख्या में बच्चों ने हिस्सा लिया। धौरूपुर स्थित कमला मेमोरियल स्कूल में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में बच्चे राधा व कृष्ण के रूप धारण कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। दही-हांडी, मुकुट व बांसुरी स्पर्धा में भाग लेकर बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूल के प्रबंधक आशीष यादव व गायत्री यादव ने बच्चों को पर्व की महत्ता बताई। इस दौरान प्रधानाचार्य रेनूका बाला श्रीवास्तव सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे। नगर के वार्टन पब्लिक स्कूल में रंगारंग कार्यक्रमों सहित फैंसी ड्रेस स्पर्धा का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। स्कूल डायरेक्टर एसबी केेशरवानी ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए पर्व के बारे में जानकारी दी। इस दौराऊ सख्न्कूल के शिक्षकों सहित समस्त स्टाफ रहे। अनगढ़ रोड स्थित ओपस इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने राधा-कृष्ण के रूप में सजकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत माखनचोरी व अन्य झांकियों को प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानाचार्य प्रियंका पांडेय ने पर्व की महत्ता व उपयोगिता से बच्चों को अवगत कराया। इस दौरान स्कूल के समस्त स्टाफ रहे। नगर के डा. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व उत्साह व उमंग के बीच मनाया गया। बच्चों ने श्री कृष्ण के जन्म की झांकी के साथ उनकी लीलाओं को बड़ी ही सुंदरता से प्रस्तुत किया, जिसे देख लोग विभोर हो गए। स्कूल के चेयरमैन दिनेश चंद्र सर्राफ ने पर्व की बधाई दी, वहीं स्कूल के डायरेक्टर आयुष सर्राफ ने पर्व की महत्ता को समझाया। इस दौरान आस्था सर्राफ, प्रीती सर्राफ, साधना तिवारी, नीतू गुप्ता, वैशाली जायसवाल, रवि यादव ,महेंद्र गुप्ता आदि रहे।
विंध्य मालती पब्लिक स्कूल में शनिवार की सुबह श्री कृष्ण जन्माष्टमी का महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। स्कूल में आयोजिम झांकी स्पर्धा में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने श्री कृष्ण राधा व गोपी की झांकी में सज करके श्री कृष्ण बाल लीला का मनोहारी प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया। बच्चों ने श्रीकृष्ण व सुदामा का भावपूर्ण नाटक मंचन कर समां बांध दिया। समारोह का संचालन गंगोत्री शुक्ला ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से सृष्टि, यशी, रत्ना मिश्रा, संध्या अग्रहरि, परवीन बानो, शिवम, सुंदरम, स्वस्तिका शुक्ला,वंशिका गोस्वामी,केशवम्, सृष्टि चौधरी ,प्रितेश शुक्ला, ओम केसरी, कृतिका आदि मौजूद रहे।