फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेटिंग मशीन में सूप नही मिलने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन मंगलवार को अपने गोद लिए गांव निफरा का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय के स्टोर रूम में एमडीएम के लिए आए एक बोरा चावल के सड़ा मिलने पर नाराजगी जताई और मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता पर ध्यान देने का निर्देश दिया। डायरिया पीड़ित बच्ची उषा का समुचित इलाज कराने और पोषाहार देने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन ने चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुनीं और कुपोषण के शिकार बच्चों का हाल जाना। खुद बच्चों का वजन कराया। उन्होंने ग्राम प्रधान साहब लाल व एएनएम को तौल मशीन व फीता खरीदने का निर्देश दिया। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। स्कूल में बच्चों को भी पढ़ाया। स्कूल के स्टोर रूम में सड़ा चावल देख नाराजगी जताई। शिक्षक ने बताया कि चावल एमडीएम के लिए आया है जो खराब है। उसे बदलने के लिए रखा है। सीडीओ ने एमडीएम की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। सीडीओ ने डायरिया पीड़ित बालिका उषा को पर्याप्त मात्रा में पोषाहार देने का आदेश आंगनबाड़ी को दिया। इस मौके पर फल व पोषाहार का वितरण भी किया गया। स्वच्छता पर बल देते हुए कहा कि लोग शौचालय का इस्तेमाल करें। इस मौके पर प्रभारी खंड विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण मिश्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीके सिह, खंड शिक्षा अधिकारी नवनीत कुमार, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता अवनीश यादव, एडीओ पंचायत विनोद कुमार गौड, ग्राम विकास अधिकारी दिनेश कुमार, राम रुप यादव, कप्तान पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें