फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कुश्ती चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाए दमखम

विज्ञापन
दांव लगाते पहलवान
विज्ञापन
मिर्जापुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में मंगलवार को बालक व बालिका जिला कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। सिटी ब्लाक के जसोवर पहाड़ी पर स्थित खेल के स्टेडियम में आयोजित कुश्ती में पहलवानों ने दमखम दिखाया। कुश्ती का उद्घाटन भाजयुमो सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक दिवाकर मिश्र ने किया। कुश्ती चैंपियनशिप के बाद प्रमुख रूप से रंगनाथ, राहुल दूबे, इम्तियाज, विजय त्रिपाठी, संदीप यादव, जितेंद्र यादव, सुभाष यादव, अग्रसेन राठोर, मुरलीधर, अनिल यादव, दीपक पाल व गोपाल का चयन किया गया। जिला कुश्ती संघ के सचिव अनवर हुसैन ने बताया कि वाराणसी में सात सितंबर को आयोजित कुश्ती चैंपियनशिप में चयनित पहलवान हिस्सा लेंगे। इस दौरान अभिषेक मिश्र, पीयूष तिवारी, अनवर, पुष्कर सेठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें