फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां दुर्गा के भव्य स्वरूप का दर्शन कर की मंगलकामना

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के कसरहट्टी स्थित मां दुर्गा देवी मंदिर में माता का भव्य शृंगार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए और पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की। देर रात तक माता के दर्शन-पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। देवी मंदिर के बाहर दर्शन के लिए लोगों की लंबी कतार लगी थी। सभी जयकारा लगाते जा रहे थे। इस मौके पर मां दुर्गा की घंटा-घड़ियाल, शंख की गूंज के बीच मां की भव्य आरती-पूजन किया गया। मंदिर के बाहर भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया जा रहा था। मंदिर की पुजारी सावित्री देवी ने बताया कि प्रत्येक सावन माह में एक माह तक मां दुर्गा जी के मंदिर में कीर्तन-भजन होता है। बताया कि पूर्णिमा के एक दिन बाद मां का शृंगार किया गया। इस दौरान सुनीता, राजकुमारी, रिंकी, सुशीला, कौशल्या, राधा, सोनी, स्वीटी, रंजना मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें