फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच हुई पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों पर हो रहे उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच गुरुवार को हुई। इस दौरान प्रधान और सदस्य के लिए सभी 16 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही मिले। दस अगस्त को नामांकन वापसी के बाद ही उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं दूसरी तरफ जिन पदों के लिए एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन किया है, वहां निर्विरोध चुना जाना तय है।
विज्ञापन

सीखड़ ब्लाक कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी अमरेंद्र पोत्सायन और सहायक चुनाव अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने मगरहा गांव के रिक्त प्रधान और विदापुर सदस्य के के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच की। प्रधान पद के लिए विजय कुमार, सपन कुमार, सुशील कुमार और उमेश कुमार तथा विदापुर गांव सभा के एक सदस्य पद के लिए अजय कुमार साहनी का पर्चा सही मिला। नरायनपुर के ग्राम पंचायत सदस्य के तीन रिक्त पदों पर दाखिल नामांकन पत्रों की जांच निर्वाचन अधिकारी मेवा राम और सहायक रिटर्निंग अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने की। उन्होंने वार्ड नंबर छह रानीपुर से विकास पुत्र रामदुलार, वार्ड नंबर सात समसपुर से बाबूलाल पुत्र सूरजमन, वार्ड नंबर 13 सझौली से मंजू देवी पत्नी अर्जुन के नामांकन पत्र सही पाया।
छानबे ब्लॉक के असवा दुगरहा के वार्ड संख्या पांच में महिला ग्राम पंचायत सदस्य के लिए मात्र एक पर्चा मंजिता पत्नी महेंद्र कुमार का जांच में सही मिला। आरओ अभय कुमार सिंह ने बताया कि मात्र एक पर्चा दाखिल होने से निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय है।
विज्ञापन

राजगढ़ में चुनाव अधिकारी जवाहर लाल और सहायक चुनाव अधिकारी कर्नल अशोक सिंह ने नामांकन पत्रों की जांच की। इसमें ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए वार्ड नौ सरसो में मीला देवी और वार्ड दस में उषा देवी और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए लहौरा दो से मनोज, पप्पू और विश्वनाथ का नामांकन पत्र सही मिला। पहाड़ी ब्लॉक में सदस्य ग्राम पंचायत के दो रिक्त पद के नामांकन पत्रों की जांच निर्वाचन अधिकारी मुकेेश कुमार सारंग और सहायक निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र पांडेय ने की। जांच में नान्हूूपुर से किरता देवी और तोसवां से जलपा देवी के नामांकन पत्र सही मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें