मिर्जापुर। सावन के पहले सोमवार को रूट डायवर्जन के चलते जिले भर में जाम लगा रहा। जिले से सोनभद्र, इलाहाबाद, औराई, वाराणसी जाने वाले मार्गों पर रात से ही ट्रकों की कतार लगी रही। बारिश के बीच कहीं लोग पांच तो कहीं सात घंटे तक जाम में फंसे रहे।
गौरतलब हो कि प्रशासन ने सावन को देखते हुए शनिवार रविवार एवं सोमवार को नगर में ट्रकों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतबिंध लगा दिया है। जिले में आने वाले वाहनों के रूट में परिर्वनत कर दिया गया है। इससे रविवार से जिले में जाम की स्थिति पैदा हो गई है। देर रात से मिर्जापुर सोनभद्र, मिर्जापुर इलाहाबाद, मिर्जापुर औराई, मिर्जापुर वाराणसी मार्ग पर वाहनों की कतारे लगना शुरू हो गया। सुबह होते होते सैकड़ों ट्रक विभिन्न मार्ग पर इकट्ठा हो गए। सैकड़ों ट्रक जाम में फंस गए। ट्रकों के सड़कों पर खड़े होने के चलते अन्य वाहन भी जाम में फंस गए। इससे इलाहाबाद, रीवां, सोनभद्र, वाराणसी समेत अन्य स्थानों पर जाने वाले यात्री फंस गए। मिर्जापुर रीवां, इलाहाबाद, औराई, वाराणसी तथा सोनभद्र मार्ग पर रोडवेज की दर्जनों बस फंस गए। पांच घंटे से अधिक जाम लगने के कारण यात्री परेशान हो गए। कोई दर्शन करने नहीं जा पाया तो कोई दर्शन कर लौटते समय घंटों घर देर से पहुंचा। मौके पर पहुंची पुलिस धीरे धीरे जाम को खाली कराने में जुटी रही लेकिन देर शाम तक उसे सफलता नहीं मिल पाया था।