मिर्जापुर। लेखपाल संघ के आह्वान पर चारों तहसीलों के लेखपालों ने मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। सदर तहसील अध्यक्ष विजय शंकर यादव ने कहा कि लेखपालों की जायज मांगों के पूरा होने तक आंदोलन चलता रहेगा। सरकार लेखपालों की जायज मांगों की अनदेखी कर रही है।
सदर तहसील में लेखपालों ने प्रोन्नत, आधारभूत सुविधा और संसाधन, वेतन उच्चीकरण, वेतन विसंगति, पेंशन विसंगति, भत्तों में वृद्धि, प्रस्तावित राजस्व उप निरीक्षक सेवा नियमावली 2017 को कैबिनेट से पारित कराने, लैपटॉप और स्मार्ट फोन देने की मांग की। इस दौरान अध्यक्ष विजय शंकर यादव, मंत्री बेनू यादव, तमन्ना बेगम, गोविंद तिवारी, अंगद सिंह यादव, रामजी मौर्य, विजेंद्र सिंह, सुनील कुमार दुबे, आदि मौजूद रहे।
मड़िहान तहसील में सुरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का विरोध जताया। कहा कि 26 जून से दो जुलाई तक शासकीय कार्य का विरोध किया जाएगा। इसके बाद तीन जुलाई से सात जुलाई तक संपूर्ण कार्य का बहिष्कार करते हुए नौ जुलाई से जिला मुख्यालय पर अनिश्चित कालीन प्रदर्शन होगा। इस अवसर पर कृष्णशंकर मिश्र ,श्रीराम कैथवास, अवनीश कुमार पटेल, इंद्र प्रताप सिंह, जोखन राम, शारदा प्रसाद, शियराम आदि रहे। लालगंज संवाददाता के अनुसार लेखपाल संघ ने तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। ओम प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश सरकार लेखपाल संघ की बुनियादी मांगों को पूरा करें। इस दौरान धीरज सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, रमाशंकर शुक्ला, विंदेश, सपना मौर्य, भानू सिंह आदि मौजूद रहे। चुनार संवाददाता के अनुसार लेखपाल हितों से जुडी आठ सूत्रीय मांग को लेकर तहसील के लेखपालों ने तहसील दिवस का बहिष्कार किया। इस दौरान संजय सिंह, उत्तम कुमार, श्यामा, भीमसेन सक्सेना, ध्रुव नारायण, राजकुमार शर्मा,मनोज कुमार, दुक्खू राम, महेन्द्र कुमार, सियाराम आदि प्रमुख मौजूद रहे।