फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा के किनारे गांवो में कराए गए कार्यो पर आय व्यय को किया पेश

विज्ञापन
अधिकारियों की बैठक लेते जिलाधिकारी
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी अनुराग पटेल की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक संपन्न हुई। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान गंगा के किनारे वाले गांवो में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कराए गए कार्यो पर आय व्यय पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी कार्य या स्वीकृति फाइनेंसियल हैण्डबुक तथा शासनादेश के अनुसार ही कराया जाय ताकि कार्य में पारदर्शिता बनी रहे। मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत जनपद स्तर पर दो फरवरी 2017 से 31 मार्च 2018 तक उपलब्ध धनराशि के सापेक्ष व्यय किए गए धनराशि व अवशेष धनराशि के विवरण को प्रस्तुत किया। कोआर्डिनेटर विनोद श्रीवास्तव ने कमेटी के सभी सदस्यों को जानकारी देते हुए बताया कि दो फरवरी 2017 से 31 मार्च 2018 तक प्रशानिक मद में 94.78 लाख एच आर डी प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 17.25 लाख, प्रचार-प्रसार मद में 161.60 लाख तथा निर्माण मद में 9635.16 लाख रुपए व्यय किया गया है जिसकी स्वीकृति समिति के सदस्यों के द्वारा सर्वसम्मति से दी गई। इसी प्रकार गंगा एक्शन प्लांट अन्तर्गत जनपद स्तर पर व्यय एव अवशेष धनराशि पर चर्चा करते हुए बतलाया कि निर्माण मद में 2516.20 लाख रुपए व्यय कर 12635 शौचालय का निर्माण कराया गया है। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजनान्तर्गत जनपद स्तर पर एक अप्रैल 2018 से 25 जून तक उपलब्ध धनराशि के सापेक्ष निर्माण मद में 2818.44 लाख प्रशासनिक मद में 20.76 लाख, एचडीआर प्रशिक्षण मद में अभी कोई व्यय नहीं किया गया है। बैठक में ब्लाक प्रमुख कोन, सीखड़, पीडी के आलावा संबन्धित अधिकारी व ग्राम प्रधानगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें