फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी गेहूं लदे सात ट्रकों को खाली नहीं कराया जा सका

विज्ञापन
मंडी के बाद तीन दिनों से खड़े गेहूं लदे ट्रक
विज्ञापन
अहरौरा। जिलाधिकारी ने नई सब्जी मंडी में गेहूं का भंडारण करने का आदेश दिया था लेकिन आढ़तियों ने जगह नहीं खाली की है जिससे गेहूं से भरे सात ट्रक तीन दिनों से सब्जी मंडी के बाहर खड़े हैं। गुरुवार को आढ़तियों ने मंडी में गेहूं रखने के आदेश का विरोध करते हुए हंगामा किया था। आढ़तियों का कहना है कि जबतक डीएम मौके का जायजा नहीं लेते हैं तबतक आढ़त पर गेहूं रखने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व क्रय केंद्र भुइली, चौकियां, सोनपुर व राजगढ़ से अठ्ठारह सौ क्विंटल गेहूं लादकर सात ट्रक पट्टी कला स्थित नवीन सब्जी मंडी पर खड़ी है। गुरुवार को ट्रकों से गेहूं आढ़त पर खाली करने के दौरान आढ़तियों द्वारा हंगामा किया गया था। आढ़तियों द्वारा हंगामा करने की जानकारी मिलने पर एसडीएम चुनार अविनाश त्रिपाठी सब्जी मंडी पर पहुंच कर आढ़तियों को समझा कर गेहूं को आढ़त पर रखवाने का निर्देश देते हुए वहां से चले गए। शुक्रवार को पीसीएफ प्रभारी द्वारा जब टीन सेड के नीचे जब गेहूं रखवाया जाने लगा तो आढ़तियों द्वारा इसका फिर से विरोध किया गया । और आढ़तियों द्वारा जिलाधिकारी को सब्जी मंडी पर बुलाने की मांग किया जाने लगा । आढ़तियों का कहना है कि सब्जी मंडी के परिसर में अन्य जगह भी गेहूं को रखा जा सकता है लेकिन पीसीएफ के अधिकारी वहीं गेहूं को रखवाने की बात कर रहे है जहां पर किसानों द्वारा बेचने के लिए सब्जी को लाकर रखा जाता है । वहीं तीन दिनों से ट्रकों पर गेहूं लदी होने की वजह से क्रय केंद्र के कर्मचारी व ट्रक स्वामी काफी परेशान है । ट्रक स्वामियों का आरोप है ट्रकों से गेहूं खाली नहीं होने की वजह से उंहे काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें