फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूट डायवर्जन से लग रहा जाम

विज्ञापन
शास्त्री सेतु पर लगा जाम
विज्ञापन
लालगंज। शहर में लगे जाम के कारण पुलिस ने राजमार्ग सात से गुजरने वाले भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक लगा दी है। इसके चलते सोमवार की आधी रात से ही वाहनों की लंबी कतार मिर्जापुर से लेकर बरौधा तक लगी है। ऐसी स्थिति में ट्रक चालक ट्रक पर लदे कच्चे माल के खराब होने और समय से माल की आपूर्ति न होने को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन

देश की महत्वपूर्ण सड़क राजमार्ग सात पर सबसे अधिक मालवाहक वाहन चलते हैं। वे नागपुर, नासिक, मुंबई, भोपाल, खजुराहो से कोलकाता, सिलीगुड़ी, शिलांग सामान लेकर आते जाते हैं। ऐसे वाहनों को जाम में फंसने से व्यापार पर सीधे असर पड़ ही रहा है और कच्चा माल खराब होने का डर बना हुआ है। प्रतिदिन जाम में फंसकर नौकरी पेशा लोग भी परेशान है। बाइक और चारपहिया वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। लोग समय से कार्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें