फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल व तार का पता नहीं ग्रामीणों को दे दिया गया कनेक्शन

विज्ञापन
बिना बिजली के आए बिल को दिखाता पीड़ित
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। क्षेत्र के फुलियारी गांव की पुरानी बस्ती में राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत बीपीएल वर्ग के लोगों को बिजली का कनेक्शन दिया गया लेकिन बिजले के खंभे और तार नहीं लगाए गए। इसके चलते लाभार्थियों को एक दिन भी बिजली नहीं मिली लेकिन बिल भेज दिया गया है। लाभार्थी बिना बिजली का इस्तेमाल किए बिल पाकर हैरान और परेशान हैं। विभागीय अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत छह माह पहले फुलियारी गांव की पुरानी बस्ती के लोगों को कनेक्शन दिया गया था। गांव के विंदेश्वरी, लक्षिमन, मुन्नी लाल, दुखरन, मोहन, महादेव, गुलाब, बैजंती, समजीरा, कोमल, गुलबिया, समकलिया आदि को बिजली का कनेक्शन दिया गया था लेकिन उनके घरों में एक दिन भी बिजली नहीं पहुंची लेकिन बिजली विभाग ने 28-28 सौ रुपये का बिल भेज दिया है। बिल पाते ही कनेक्शन धारकों में खलबली मच गई है। लाभार्थियों में इसको लेकर नाराजगी है। उनका कहना है कि अगर मजरे में पोल नहीं था तो उन्हें कनेक्शन ही क्यों दिया गया। राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना में 88 मजरों का चयन किया गया था। फुलियारी जैसी स्थिति सभी मजरों की है। पिपरा, मनिगढ़ा, सोनगढा, मुड़पेली, गौरवा, परसिया, सिलहटा, मतवार, बेलाही, सगरा, नंदना, महोखर आदि गांवों में बिजली का बिल दिखाते हुए कनेक्शन धारकों ने बताया कि राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत बीपीएल परिवारों को कनेक्शन के तहत मीटर तो लगा दिया गया लेकिन उनके घरों में आज तक बिजली नहीं जल पाई। इसके बाद बिजली विभाग ने बिजली का बिल भेज दिया गया है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता विद्युत एके सिंह ने कहा कि अगर बिजली के बिल भेजे गए हैं तो इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जिस मजरे में पोल नहीं है वहां पोल लगाकर बिजली पहुंचायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें