फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा व नागालैंड की जीत से भाजपाजनों में खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा की जीत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और आतिशबाजी कर खुशियां मनाईं।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी ने कहा कि जनता काम में विश्वास करती है। मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल, नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, विष्णु सोनकर, संजय यादव, श्याम सिंह, मनीष गुप्ता, अमन तिवारी, मनमोहन वैश्वार, आशुतोष त्रिपाठी ने त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा की जीत पर आतिशबाजी कर खुशियां मनाई। शनिवार को गैपुरा मंडल के खम्हरिया स्थित पूर्व जिला उपाध्यक्ष शिवचंद्र मिश्र के आवास पर बैठक में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर व पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रामअवध पांडेय, शिवचंद्र मिश्र, उमेश सिंह, राजू बिंद, मंगलदत्त मिश्र, विरेंद्रवीर सिंह, अनिल पांडेय, अशोक पाठक, कलक्टर पांडेय आदि ने बधाई दी। अदलहाट स्थित कार्यालय पर आलोक श्रीवास्तव, अजय सिंह, लक्ष्मण सिंह, कन्हैया, राम सिंह, संजय श्रीवास्तव सहित भाजपाजनों ने खुशियां मनाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें