मिर्जापुर। उत्तर मध्य रेलवे में सांसद प्रतिनिधि डा. एसपी पटेल, रेलवे बोर्ड सदस्य राम लौटन बिंद ने जिगना बारी में बन रहे अंडर ग्राउंड ब्रिज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि जिगना बारी अंडर ग्राउंड ब्रिज का निर्माण कार्य बहुत ही धीमी गति से चल रहा है, जिससे आवागमन प्रभावित है। ग्रामीणो को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जिगना बारी अंडर ग्राउंड ब्रिज में चल रहे निर्माण कार्य को जल्द कराने का आग्रह किया। साथ ही जिगना बारी अंडर ग्राउंड ब्रिज के दक्षिणी दिशा में 80 मीटर रोड की लंबाई बढाने की मांग रखी। रेलवे प्रतिनिधि डा. एसपी पटेल ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष रमाकांत पटेल, जिला उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय, गोपालदास शर्मा, प्रबल सिंह, नीरज सिंह, बंटी सिंह, अजीत प्रताप सिंह, पंकज सिंह, पंजाब सिंह आदि मौजूद रहे।