कसेरा समाज की बैठक को संबोधित करतीं माधुरी
मिर्जापुर। कसेरा समाज नवयुवक समिति ट्रस्ट मंडल एवं महिला समिति की बैठक उप प्रबंधक ओम प्रकाश कसेरा के आवास पर रविवार को हुई। अध्यक्ष ने बताया कि अखिल भारतीय हैहयवंशीय क्षत्रिय केंद्रीय संचालन समिति द्वारा राष्ट्रीय महिला समिति और युवा प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। जिसमें राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष माधुरी प्रकाश कसेरा और राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष घनश्याम दास को चुना गया है।
बैठक का शुभारंभ मां विंध्यवासिनी एवं राज राजेश्वर की स्तुति के साथ हुई। सबसे पहले पिछले बैठक की कार्रवाई को पढ़ा गया। पदाधिकारियों के चयन पर ट्रस्ट अध्यक्ष विजय सिंह, प्रबंधक घनश्याम दास, हरिशंकर, सविता वर्मा आदि ने बधाई दिया। कहा कि उनके मनोनयन से समाज को मजबूती मिलेगी। समिति अध्यक्ष हरीशंकर कसेरा ने आगामी चार मार्च को आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह की जानकारी दिया। इस दौरान विनित सिंह, सीता देवी, अनुमेहा सिंह कसेरा, विश्वमोहनी, ओम प्रकाश, सुरेश, अमरचंद्र, डा. पीसी वर्मा, अनिल हसमुख कसेरा, विरेंद्र, जितेंद्र, बालमुकुंद, रामराजा, संतोष, जय सिंह आदि मौजूद रहे।