फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेजबान नयन स्पोर्टिंग ने जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार स्थित गरौड़ी ग्राम पंचायत के मैदान पर 15 दिवसीय आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम दिन बुधवार को फाइनल मैच एस के स्पोर्टिंग क्लब गरौड़ी व नयन स्पोर्टिंग क्लब गरौड़ी के बीच खेला गया। जिसमें नयन स्पोर्टिंग क्लब विजेता बना।टास जीत कर एस के स्पोर्टिंग क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में सौ रन जोड़े। इसमे नियाज ने 27 रन, गोलू ने 18 रन तथा पिन्टू ने छह रनों का योगदान किया। जबाव में नयन स्पोर्टिंग क्लब के ने मलिंगा के 47 रन, राजेश के 24 रनों की मदद से लक्ष्य को हासिल कर लिया। विजेता टीम को समाजसेवी डा. अशोक सिंह ने शील्ड देकर सम्मानित किया। मैन आफ द मैच व मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार मलिंगा को दिया गया। उप विजेता एस के स्पोर्टिंग क्लब के कैप्टन नियाज को पूर्व प्रधान अकीलुद्दीन ने शील्ड देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट का आयोजन नयन स्पोर्टिग क्लब द्वारा किया गया था। जिसमें क्षेत्र की 70 टीमों ने भाग लिया था। मैच के निर्णायक राजू सोनकर व कैलाश सोनकर रहे । इस अवसर पर विपिन सिंह, आसीम मास्टर, लाल बहादुर, नीरज सिंह, प्रदीप मास्टर, नसीम मास्टर, आदित्य कुमार पांडेय, श्यामबाबू, जंग बहादुर, सुबुद्दीन, राजेश कुमार मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें