मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक ने नगर को अतिक्रमण से मुक्त बनाने के लिए एक अनोखी पहल शुरू की है। बगैर लाठी डंडा या बल प्रयोग किए नगर को अतिक्रमण से मुक्त बनाने की योजना तैयार की गई है। इसके लिए कार्य भी शुरू कर दिए गए हैं। सबसे पहले अतिक्रमण करने वाले लोगों को नोटिस भेजकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए जाएंगे। इसके बाद दूकानदारों को बुलाकर समझा बुझाकर अतिक्रमण हटाने को कहा जाएगा। फिर भी नहीं माने तो उनके विरुद्घ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कराएंगे। उन्होंने कहा कि हर हाल में नगर केे अतिक्रमण मुक्त बनाएंगे। इसके लिए उन्हें कितना भी प्रयास करना पड़े वह करेंगे।
पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने नगर से अतिक्रमण हटाने की मुहिम छेड़ दी है। कहा कि किसी भी दशा में नगर से अतिक्रमण को हटवाया जाएगा। बगैर बल प्रयोग किए लोगों से अतिक्रमण हटवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्हें उम्मीद है कि सड़क किनारे दुकान लगाकर या अन्य तरीके से पटरियों को अतिक्रमण कर जाम लगाने वाले लोग मान जाएंगे। जिससे नगरवासियों को जाम से निजात मिल जाएगी। कहा कि इसके लिए सारी तैयारी कर ली गई है। वर्तमान समय में अतिक्रमण कर्ताओं को चिन्हित किया जा रहा है। चिन्हित किए गए अतिक्रमण कर्ताओं को नोटिस देकर उन्हें एक सप्ताह के अंदर अतिक्रमण हटाने को कहा जाएगा। इसके बाद भी नहीं माने तो उन्होंने बुलाकर समझा बुझाकर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा जाएगा। फिर भी नहीं माने तो 15 दिनों बाद उनके विरुद्घ मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई कराएगी जाएगी। उन्होंने ने कहा कि इसमें जनता का सहयोग चाहिए। जनता अगर नगर को जाम से निजात दिलाना चाहती है तो उनके प्रयास को सफल बनाए।