फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटारनाथ में लगा शिवभक्तों का मेला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ड्रामंडगंज। क्षेत्र के कोटारनाथ शिव मंदिर पर शनिवार को शिवभक्ताें को रेला उमड़ पड़ा। भक्तों के जयकारे से वातावरण भक्तिमय बना रहा। हजारों श्रद्धालुआें ने बाबा भोलेनाथ का दर्शन पूजन कर मन्नत मांगी। मेला क्षेत्र दूर दराज से आए भक्तों से पटा रहा। श्रद्धालु अपने परिवार के साथ मेले में लगी खाने पीने की दुकानों पर खरीदारी करते व खाते पीते नजर आए। दर्शनार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

पौष माह के त्रयोदशी के दूसरे दिन प्राचीन मेले में भक्तों ने अदवा नदी स्थित शिव पार्वती के मंदिर में दर्शन पूजन किया। ंपहले दिन लगभग ढाई लाख भक्तों ने भगवान शंकर का दर्शन किया। मेले मे आसपास के जिलों से आए श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में मत्था टेका। मंदिर का पट खुलते ही घंटों पहले कतार में खड़े भक्त बाबा का दर्शन के लिए उमड़ पडे़। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था में पुलिसकर्मी रहे। मेले की सफाई व्यवस्था के लिए 20 सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ग्रामीणों की ओर से मेले में आए भक्तों के लिए अलाव व पीने का पानी की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें