फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बह्मपुत्रा मेल रहीं निरस्त, अन्य ट्रेने घंटों लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर। कोहरे के चलते दिल्ली से डिब्रूगढ़ जाने वाली बह्मपुत्र मेल शुक्रवार को निरस्त कर दी गई थी। वहीं एक दर्जन से अधिक ट्रेनें तीन से दस घंटे की देरी से चल रही थीं। ट्रेनों के घंटों लेट होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्री घंटों प्लेटफार्म पर ट्रेन के इंतजार में बैठे रहने को मजबूर हैं। वहीं स्टेशन पर ताजी चाय नहीं मिलने से परेशान होते हैं।
विज्ञापन

कोहरे ने ट्रेनों के परिचालन पर गहरा असर डालना शुरू कर दिया है। उसकी धुंध में फंस कर ट्रेनों की रफ्तार काफी कम हो गई है। ट्रेनें रात में साइकल की चाल चल रही हैं। इसके चलते तीन से 12 घंटे तक विलंब हो जा रही है। अधिक देरी तक विलंब होने से दिल्ली से डिब्रूगढ़ जाने वाली बह्मपुत्र मेल को शुकवार के दिन निरस्त कर दी गई। वहीं कोहरे के चलते पुरूषोत्तम एक्सप्रेस छह घंटे, भागलपुर कुर्ला सात घंटा, कालका तीन घंटा, मुरी तीन घंटा, चंबल दो घंटा, ताप्तीगंगा पांच घंटा, मुं्बई मेल सात घंटा, महानगरी एक्सप्रेस दो घंटा, मुं्बई जनता एक्सप्रेस तीन घंटा शु्क्रवार को लेट चल रही थी। ट्रेनों की लेट लतीफी से यात्री परेशान हो चुके हैं। समय से वह ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंच जा रहे हैं, लेकिन वहां पहुंचने के बाद ट्रेन के लेट होने की जानकारी होने पर उन्हें घंटों प्लेटफार्म पर बैठना पड़ रहा है। कई यात्री तो ट्रेन अधिक लेट होने पर टिकट वापस कर घर लौट जा रहे हैं। वहीं जनरल कोच में सफर करने वाले यात्री पूरी पूरी रात प्लेटफार्म पर ट्रेन के इंतजार में गुजार दे रहे हैं। उनका कहना है कि जितने घंटे वह मिर्जापुर से दिल्ली पहुंच जाते हैं उतना घंटा अब उनको ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है। फिर भी गाड़ी नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें