फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन कर्ताओं ने वन अधिकारियों पर किया हमला, मोबाइल भी छीन ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के छितमपुर गांव में सोमवार की शाम अवैध खनन किये जाने की खबर पर पहुंचे वनकर्मियों पर खननकर्ताओं ने हमला बोल दिया। इतना ही नहीं हमलावर वनकर्मियों की पिटाई करते हुए उनका मोबाइल छीन लिया। ताकि वह घटना की सूचना पुलिस को नहीं दे सकें। घटना के बाद विभाग की ओर से 12 लोगों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

वनकर्मियों के अनुसार गत काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र के छितमपुर गांव में खनन माफियाओं द्वारा अवैध खनन का कार्य कराया जा रहा है। सूचना पर कई बार उनको पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन वह पकड़ में नहीं आए। सोमवार की शाम एक बार फिर छितमपुर गांव में अवैध खनन किए जाने की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को मिली तो वह मौके पर पहुंचे। खनन कर रहे खनन कर्ताओं का वीडियो बनाने लगे। वीडियो बनाते देख खननकर्ता आग बबूला हो गए। कार्रवाई की डर से विभागीय लोगों पर हमला कर मोबाइल छीन कर भाग निकले। घटना की खबर तत्काल विभाग के अधिकारियों ने सौ नंबर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुुंची पुलिस आरोपियों की तलाश की लेकिन वह नहीं मिले। कोतवाली में विभाग के क्षेत्रीय वन दरोगा सीताराम ने गांव के ही दर्जन भर लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। मामले के बारे में पूछे जाने पर कोतवाल राजीव सिंह का कहना है कि मामले की जांच करायी जा रही है। जल्द की दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें