मिर्जापुर। सामाजिक संस्था विन्ध्य सेवा मंच द्वारा मां अष्टभुजा पर्वत पर मां विंध्यवासिनी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर में शृंगार और विशेष पूजन होगा। भैरो कुंड पर स्थित पाषाण श्रीयंत्र पर हजारों कमल और गुलाब पुष्पों एवं मेवा से ललिता सहस्त्रनाम अर्चन किया जाएगा। भैरो कुंड में स्थित मां महाकाली का तंत्र पूजन तथा विद्वत ब्राह्मणों द्वारा की जाएगी। दिन भर शतचंडी पाठ किया जाएगा । शाम को दुर्गा सप्तशती के मंत्रों द्वारा हवन किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक मिट्ठू मिश्र ने अपनी संस्था के माध्यम से भक्तों कोे नीम के पौधे भी बांटेंगे। उन्होंने अधिक से अधिक नीम लगाने का आहवान किया है क्योंकि नीम के पेड़ में मां का वास होता है।