मिर्जापुर। केबी कॉलेज में प्रवेश समिति की बैठक प्राचार्य डा. सुनीता त्रिपाठी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई। जिसमें कॉलेज में चल रहे प्रवेश और इस दौरान उत्पन्न समस्याओं पर चर्चा की गई और उनके निदान के लिए निर्णय भी लिया गया। कॉलेज में रिक्त सीटों पर प्रवेश तीन अगस्त को 1.30 बजे तक प्रवेश होगा।
प्राचार्य ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं का प्रवेश कागजातों के जारी नहीं होने के कारण नहीं हो सका है, उन्हें रिक्त सीटों पर योग्यता व वरीयता के आधार पर प्रवेश सूची के आधार पर होगा। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों ने प्रवेश प्रक्रिया के पूर्व कागजात जारी होने के बाद भी जानबूझ कर प्रवेश नहीं लिया है, ऐसे छात्रों का प्रवेश कदापि नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कागजातों की द्वितीय प्रति स्वीकार नहीं किया जाएगा, मूल प्रति लाना होगा। रिक्त सीटों पर प्रवेश तीन अगस्त को होगा, वंचित छात्र 1.30 बजे तक प्रवेश लेना सुनिश्चित करें। डा. अनिल कुमार सिंह ने कहाकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जन जाति के आवेदकों को निर्धारित सीटों से कम होने के कारण शासन की मंशानुरुप किसी भी वरीयता सूची के छात्र को किसी भी निर्धारित प्रवेश तिथि में प्रवेश दिया जाएगा।