मिर्जापुर। गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में नवगठित छात्र विधिक साहित्यिक मंच के तत्वावधान में गुरुवार को एक सभा का आयोजन किया गया। सभा के दौरान छात्राओं ने मानवाधिकार, घरेलू हिंसा एवं मौलिक अधिकार विषय पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। छात्राओं ने विशेष रूप से घरेलू हिंसा के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए इसमें लिप्त लोगों को कठोर सजा दिलाने की मांग की। कार्यक्रम के दौरान कुछ छात्राओं ने मानवाधिकार एवं मूलभूत अधिकार पर अपने विचार व्यक्त करते हुए इस बात की जोरदार पैरवी किया कि हम सबको मानवाधिकार एवं मूलभूत अधिकार से किसी भी स्थिति में वंचित नहीं किया जाना चाहिए। सभा के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य ने छात्राओं के विचार को सुन कर उन्हें प्रोत्साहित किया।