फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 111 तीर्थ पुरोहितों ने आधार कार्ड और फोटो जमा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। श्री विंध्य पंडा समाज के चुनाव के लिए मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के बाबत 18 साल की आयु पूरी करने वाले तीर्थ पुरोहितों में शामिल 111 लोगों ने अपना आधार कार्ड और फोटो पंडा समाज के कार्यालय में जमा किया।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई आम सभा में पंडा समाज का चुनाव कराने के लिए मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के बाबत तीन दिन के अंदर आधार कार्ड और फोटो जमा करने के लिए कहा गया था। श्री विंध्य पंडा समाज के मंत्री भानु पाठक ने बताया कि पंडा समाज के चुनाव में मतदान के लिए नए मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए रविवार को 111 लोगों ने अपना आधार और फोटो कार्यालय में जमा किया है। लोगों की सुविधा से लिए मंदिर परिसर में मतदाता सूची चप्पा की गई है। सूची में कुल 1144 मतदाताओं के नाम शामिल हैं। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए समाज के लोगों को तीन दिन का समय दिया गया है। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची ला प्रशासन को सौंपकर चुनाव प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें