फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 वाहन सीज, नौ का चालान

Sat, 21 Jan 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
चितकारा की बस खंभे से टकराई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
फायदे के लिए मासूमों की जिंदगी खतरे में डालने वाले स्कूल वाहनों के खिलाफ शनिवार को भी अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। दूसरे दिन 20 स्कूल वाहनों को पकड़ा। दो बस व नौ मैजिक के कागजात में बड़ी खामी मिलने पर सीज कर दिया गया जबकि नौ मैजिक का इश्योरेंस न होने पर चालान किया गया। 

एटा में हादसे 12 स्कूली बच्चों की मौत के बाद आरटीओ विभाग ने स्कूली वाहनों की जांच का अभियान शुरू किया है। अभियान के दूसरे दिन एआरटीओ यूबी सिंह शनिवार की सुबह फोर्स के साथ निकले और वाहनों की धर पकड़ शुरू कर दी। बच्चों को लेकर जा रहे दो बसो को रूकने का इशारा किया तो चालक बस लेकर भागने लगा। कुछ देर बाद बस पर लिखे स्कूल के नाम पढ़कर नगर के सेमफोर्ड स्कूल नटवां पहुंचे और दोनों गाड़ियों को पकड़ा। कागजात चेक करने पर पाया कि उसका फिटनेस व इश्योरेंस  समाप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ मैजिक भी पकड़ा। इनका भी फिटनेस नहीं पाए जाने पर सीज कर दिया। इसके अलावा नौ मैजिक और पकड़ी, जिनके चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस, अन्य कागजात नहीं थे। उनका चालान कर दिया गया। एआरटीओ ने चेतावनी दी कि अधूरे मानक व  निर्धारित सीट के अधिक बच्चों को बैठाकर स्कूल ले जाते हुए पाया गया उनकी गाड़ी सीज कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें