मिर्जापुर। जिले में शनिवार को गेहूं खरीद की शुरुआत हो गई। हलिया प्रथम कोटा शिवप्रताप सिंह केंद्र में 11 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। किसान अवधेश सिंह से गेहूं की खरीद कर उनको खरीद पर्ची दी गई।
इससे पहले जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी धनंजय सिंह ने खरीद के लिए मशीन पर फूल माला चढ़ाकर उद्घाटन किया। किसान अवधेश सिंह का माल्यार्पण किया गया। केंद्र प्रभारी नारायण दुबे ने बताया कि जिले में यह पहली गेहूं खरीद है। राज्य सरकार की किसी एजेंसियों ने अभी तक गेहूं खरीद नहीं की है। उन्होंने बताया कि जिले में एक मार्च से गेहूं खरीद शुरू है। अभी तक किसी भी केंद्र पर खरीद नहीं हुई है। जिले में 96 खरीद केंद्र खोले गए हैं।