फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: एसआईटी को आठ टोल प्लाजा ने नहीं दिए दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। 120 करोड़ रुपये के टोल टैक्स घोटाले की जांच एसआईटी ने तेज कर दी है। जांच टीम ने 10 टोल प्लाजा को नोटिस जारी किया था, लेकिन 10 दिन बीतने के बावजूद आठ टोल प्लाजा ने अब तक कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया। सिर्फ दो टोल प्लाजा ने कुछ अभिलेख सौंपे हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

देश के 42 टोल प्लाजा पर हुए घोटाले का खुलासा 21 जनवरी को लखनऊ एसटीएफ ने किया था। अतरैला शिव गुलाम टोल प्लाजा पर छापे के दौरान पता चला कि एक सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर टोल टैक्स वसूली की असली रकम छिपाई जा रही थी। इससे सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। 120 करोड़ के घोटाले में पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मुख्य आरोपी आलोक कुमार सिंह पर 42 टोल प्लाजा पर सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने का आरोप है। इसके अलावा, सॉफ्टवेयर इंजीनियर सावन लाल कुम्हावत, मैनेजर मनीष मिश्रा, कर्मचारी राजू कुमार और राजकुमार सिंह को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में पता चला है कि राजकुमार सिंह के खाते में सावन कुमार कुमावत द्वारा आलोक सिंह के मोबाइल नंबर के जरिये लाखों रुपये ट्रांसफर किए गए थे। 200 से ज्यादा टोल प्लाजा जांच के दायरे में आ चुके हैं। पूरे मामले की जांच के लिए लालगंज के सीओ अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआईटी टीम गठित की गई थी। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि 10 टोल प्लाजा को नोटिस जारी किया गया था। उनमें से दो ने कुछ दस्तावेज प्रस्तुत किए हैं, लेकिन आठ टोल प्लाजा ने अब तक कोई जानकारी नहीं दी है। ऐसे में एसआईटी होली के बाद कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें