फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बाण सागर नहर में डूबने से बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। लालगंज थाना क्षेत्र के देवरी उत्तर गांव में खैरहिया के सामने बाण सागर नहर में सोमवार को सुबह डूबने से बच्चे की मौत हो गई। खोजबीन करने पर एक किमी दूर गुलालपुर के पास उसका शव बरामद हुआ। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

देवरी उत्तर गांव दिलीप सरोज का बेटा विकास सरोज (6) शौच के लिए घर से निकला था। नहर में पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसके साथ गए दूसरे बच्चों ने घर लौटकर घटना की जानकारी दी। परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन शुरू की। करीब एक किलोमीटर दूर गुलालपुर गांव के फाटक के पास उसे बरामद किया गया। परिजन उसे लेकर मंडलीय अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। विकास दो भाइयों में बड़ा था। ग्राम प्रधान सुनील कुमार मौर्य ने बताया कि नहर में डूबने से बच्चे की मौत हो गई। उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें