पिछले वर्ष से 13 केंद्रों की संख्या रही कम
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मिर्जापुर। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए सोमवार को जिले में केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। 104 केंद्र बनाए गए हैं। 5 फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं होंगी। पिछले वर्ष परीक्षा केंद्रों की संख्या 117 थी। इनकी संख्या 13 कम करके 104 कर दी गई।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार दीक्षित ने बताया कि सोमवार को यूपी बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों का जिले में निर्धारण कर दिया है। इसके लिए सभी केंद्र व्यवस्थापक 28 अक्तूबर तक आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। इसके परीक्षण व सत्यापन के बाद बोर्ड की ओर से उचित निर्णय लिया जाएगा। कहा कि सोमवार को सभी केंद्रों की सूची पोर्टल पर जारी कर दी गई है। संबंधित केंद्र अध्यक्ष इसको देख लें और यदि आवश्यक हो तो वह 28 अक्तूबर तक आपत्तियां दर्ज कर दें। इस बार हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में 68532 परीक्षार्थी शामिल होंगे।