फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 102 साल की वृद्धा और 104 साल के वृद्ध ने किया पेंशनर्स कक्ष का उद्घाटन

विज्ञापन
पेंशनर्स कक्ष का उद्घाटन करते जिला​धिकारी पवन कुमार गंगवार व वृद्धा, स्रोत विभाग
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय में अप्रयुक्त कक्ष का जीर्णोद्धार करके अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बनवाए गए पेंशनर कक्ष का उद्घाटन हुआ। इसका उद्घाटन जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में वयोवृद्ध पेंशनर सहदेई देवी आयु 102 साल व मिठाई लाल आयु 104 वर्ष ने वैदिक मंत्रोच्चार से किया। सीटीओ अर्चना त्रिपाठी ने कहा कि इस कक्ष के निर्माण से कोषागार में आने वाले पेंशनर को अपने विविध सेवानिवृत्त कार्यों के लिए इधर-उधर नहीं बैठना पड़ेगा। पेंशनर संघ के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की बहुत प्रशंसा की एवं मुख्य कोषाधिकारी अर्चना त्रिपाठी व जिलाधिकारी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उद्घाटन समारोह में संयुक्त निदेशक कोषागार गिरीश कुमार, कोषाधिकारी सौरभ सिंह व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें