फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 3.68 करोड़ से 300 नहरों की सिल्ट की होगी सफाई

विज्ञापन
सिल्ट से पटी  नहर।- संवाद। - फोटो : पीड़ित परिजनों का हाल जानते प्रभारी मंत्री व विधायक।
विज्ञापन
मिर्जापुर। रबी सीजन में 15 नवंबर से नहरों में सिल्ट सफाई का काम शुरू होगा। तीन करोड़ 68 लाख रुपये से 940 किलोमीटर लंबी 300 नहरों में सफाई होगी। यह सफाई अभियान 15 दिसंबर तक चलेगा। नहर में सिल्ट सफाई के बाद एक जनवरी 2026 से नहरों में पानी दिया जाएगा। मिर्जापुर नहर प्रखंड में 60, सिंचाई खंड चुनार में 81, सिरसी बांध प्रखंड में 93 नहरों के साथ ही मूसा खंड वाराणसी, चंद्रप्रभा प्रखंड चंदौली व ज्ञानपुर नहर खंड भदोही में नहरों में सिल्ट सफाई कार्य किया जाएगा। सफाई कार्य के लिए सभी 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक टेंडर की प्रक्रिया पूरी करते हुए नहरों में सिल्ट सफाई कार्य किया जाएगा। नोडल अधिकारी/ अधिशासी अभियंता सिरसी बांध प्रखंड रामशंकर राजपूत ने बताया 15 दिसंबर तक सिल्ट सफाई कार्य पूरा करते हुए रबी रोस्टर के मुताबिक एक जनवरी 2026 से सभी नहरों में पानी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें