फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सौ दो कार्ड धारकों ने निरस्त कराया राशन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। नगर पालिका क्षेत्र के एक सौ दो राशनकार्ड धारकों ने अपने नाम जारी राशन कार्ड को निरस्त करने करने के लिए बुधवार को आपूर्ति कार्यालय को प्रार्थना पत्र सौंपा।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र बहादुर सिंह ने अपात्र कार्डधारकों को स्वयं अपने राशन कार्ड को निरस्त कराने की हिदायत दी थी। उपजिलाधिकारी ने निर्देश दिया था कि ऐसे कार्डधारक जिनके परिवार में चार पहिया वाहन, ट्रैक्टर, ट्रक बस, प्रधान सरकारी नौकरी, पेंशनर, आयकर दाता, पांच केवी का जेनरेटर उच्च स्तर का पक्का मकान, उच्च स्तर का व्यवसाय लाइसेंसी बंदूक आदि है तो वह अपात्रता की श्रेणी में आते हैं। यदि उनका राशन कार्ड जारी है तो वह उसे तत्काल निरस्त करा लें। अन्यथा समय बीतने के बाद जांचोपरांत उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए जब से वह खाद्यान प्राप्त कर रहे हैं तब से लेकर अब तक का बाजारू दर से उनसे धनराशि वसूल करायी जाएगी। आपूर्ति निरीक्षक काशीनाथ ने बताया कि प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर एक सौ दो राशनकार्ड धारकों का कार्ड निरस्त कर दिया गया है। जो कार्डधारक अपात्र है और उन्होंने अभी तक कार्ड निरस्त नही कराया है। उनके विरुद्ध कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें