फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामें के बाद काउंसिलिंग स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। दुर्बल वर्ग समूह के बच्चों का निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए सोमवार को शुरू हुई काउंसिलिंग हंगामे के बाद स्थगित कर दी गई। अब यह नौ अप्रैल को पुन: आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

लालडिग्गी स्थित रानी कर्णावती पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आफ लाइन आवेदकों ( ग्रामीण क्षेत्र) के लिए तीन दिन की काउंसिलिंग का आयोजन किया गया था। सोमवार को पहले ही दिन बड़ी संख्या में आवेदक उमड़ पड़े। काउंसिलिंग के लिए कई काउंटर बने थे लेकिन उसी में धक्का मुक्की शुरू हो गई। इसी बीच भीड़ में दो दिव्यांग आवेदक अभिभावक भी आ गए। उनको भीड़ से बचाने के लिए काउंसिलिंग कर रहे कर्मियों ने उनको अंदर बैठा दिया। इसी बीच भीड़ भी कक्ष में घुस गई और आरोप- प्रत्यारोप भी शुरू हो गया। मौके पर दो पुलिस कर्मी उपस्थित थे लेकिन वह निष्क्रिय बने रहे। भीड़ ने तोड़- फोड़ भी शुरू करने का प्रयास किया। यह देखकर कांउसिलिंग कर रहे डीसी कम्युनिटी चंद्रशेखर आजाद ने कांउसिलिंग को स्थगित करने की घोषणा की और कहा कि नौ अप्रैल को फिर काउंसिलिंग शुरू की जाएगी। सोमवार की सभी काउंसिलिंग रद की जाती है। भीड़ ने उनको भी घेर लिया लेकिन वह किसी प्रकार निकल सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें