फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की नाकामियों को जनता के बीच लेकर जांए: ललितेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। ये बातें पूर्व मड़िहान विधायक ने शक्रवार को भरुहना स्थित पार्टी कार्यालय पर बूथ स्तरीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा। पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं से कहा कांग्रेस शासनकाल में हुए विकास कार्यो और वर्तमान सरकार की नाकामियों व फर्जी वायदों को लेकर जनता के बीच जाएं।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी ने कहा कांग्रेसजन यदि भाजपा के 2024 के चुनावी घोषणा पत्र में किए फर्जी वायदों को जन-जन तक अवगत कराने में सफल रहा तो परिणाम कांग्रेस के पक्ष में होगा। पूर्व जिलाध्यक्ष माता प्रसाद दुबे ने कहा, बूथ का कार्यकर्ता ही पार्टी का रीढ़ होता है। उन्होंने निष्ठावान और उर्जावान बूथ कार्यकर्ताओं से मजबूती के साथ नेतृत्व करने का आवाह्न किया। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जनार्दन पांडेय, राकेश तिवारी, अशोक उपाध्याय, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीपचंद जैन, छोटेलाल सिंह, शारदा मिश्रा, राजेंद्र सिंह, अर्चना चौबे, संजय पांडेय, इमरान खान, रामनाथ दुबे, अमिताभ पांडेय, समेत सैकड़ों की संख्या में अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें