फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनलाइन बुकिंग किसी और की, सिलेंडर किसी और को

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में इस समय रसोई गैस का कृत्रिम संकट उत्पन्न कर एजेंसी संचालक मनमाने ढंग से गैस की कालाबाजारी कर रहे हैं। प्रशासन की निष्क्रियता का खामियाजा आम उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। ऑनलाइन बुकिंग कराने पर भी लोगों को गैस सिलिंडर नहीं मिल रहे। इसमें जमकर खेल हो रहा है। बुकिंग कराने वाले का सिलिंडर किसी और को दे दिया जाता है। केंद्र सरकार जहां हर परिवार को धुएं से मुक्ति दिलाकर गैस मुहैया कराने के लिए उज्ज्वला जैसी कल्याणकारी योजना चला रही है, वहीं पूरे जिले में गैस सिलिंडर का संकट छाया हुआ हैै। इसी की आड़ में एजेंसी संचालक कालाबाजारी भी कर रहे हैं। जो पुरानी एजेंसियां हैं, उनमें अधिक गड़बड़ी हो रही है। इसका कारण है कि उनके पास ग्राहकों की संख्या अधिक है। इससे उनको गड़बड़ी करने में ज्यादा आसानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें