मिर्जापुर। पथरहिया स्थित विकास भवन सभागार में मंगलवार को हुई बैठक में राष्ट्रीय आजीविका मिशन की बैंक लिंकेज संबंधी लक्ष्य की समीक्षा की गई। सीडीओ ने कहा कि यदि 15 मार्च तक संबंधित बैंक एनआरएलएम के लाभार्थियों को ऋण का लक्ष्य पूरा नहीं करते हैं तो एनआरएलएम का खाता उस बैंक से हटा लिया जाएगा। बैंक अधिकारियों की बैठक में सीडीओ प्रियंका निरंजन ने कहा एनआरएलएम का खाता जिन बैंकों में है, वहां पर लाभार्थियों को परेशानी हो रही है। बैंक संचालन में लाभार्थियों को आ रही परेशानियों को दूर करने की बैंकों को सलाह दी गई। लीड बैंक मैनेजर आलोक सिन्हा समेत बैंक अधिकारी उपस्थित थे। एक अन्य बैठक में पूर्वांचल विकास निधि के कार्यों की समीक्षा की गई। लोक निर्माण विभाग के अभियंता को निर्देशित किया गया कि वे सभी पांच विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य में तेजी लाएं। एक अन्य बैठक में मनरेगा के सोशल आडिट के लिए बीआरसी के चयन के लिए साक्षात्कार भी लिया गया। इस अवसर पर सीडीओ प्रियंका निरंजन, परियोजना निदेेशक ऋषिमुनि उपाध्याय व अन्य थे।