मिर्जापुर। नगर में महाशिवरात्रि के अवसर पर धूमधाम के साथ शिव बारात व शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस संबंध में शुक्रवार को बड़ी माता मोहल्ले में मंदिर सुरक्षा समिति की बैठक में निर्णय लिया गया।
पं. दिनकर प्रसाद अवस्थी ने बताया कि बारात व शोभायात्रा चार मार्च, सोमवार को तीन बजे बड़ी माता चौक से निकाली जाएगी जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नारघाट स्थित श्री महाकालेश्वरनाथ मंदिर पर समापन होगी। बैठक में कैलाश नारायण मालवीय, रोहित पांडेय, निर्मल दुबे, विकास यादव, पिंटू सेठ, विक्रम यादव, राजेश मुनीम, भोला कसेरा व ओमप्रकाश कसेरा आदि मौजूद रहे।