फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवाराजधर में विद्यालय की सुंदरता देख गदगद हुई एनएलएम टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। भारत सरकार, ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देश के क्रम में एनएलएम टीम ने दूसरे दिन गुरुवार को सिटी विकास खंड के परवाराजधर व सिंनहरकलां गांव में चौपाल लगाई। इस दौरान टीम ने मनरेगा मजदूरों से पूछताछ करते हुए गांव का भ्रमण करते हुए विकास कार्यो को देखा।
विज्ञापन

परवाराजधर स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचे नेशनल मॉनिटरिंग टीम में शामिल धर्म कुमार व सुरेंद्र कुमार ने विद्यालय भवन की भव्यता को देखते हुए प्रभारी प्रधानाचार्या रीता शर्मा व ग्राम प्रधान शकुंतला देवी के संयुक्त प्रयासों की सराहना की। चौपाल के दौरान टीम में शामिल सदस्यों ने चौपाल में मौजूद मनरेगा मजदूरों से बातचीत की। साथ ही गांव का भ्रमण करते हुए प्रधानमंत्री आवास एवं मनरेगा से हुए कार्यो का अवलोकन करते हुए गुणवत्ता को परखा। इस दौरान एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार सिंह, बीसी विभा बिंद, मनीष पांडेय, पूर्व ग्राम प्रधान उदल पासी, सचिव लल्लूराम सरोज आदि मौजूद रहे। इसी तरह नेशनल मॉनिटरिंग टीम ने सिनहरकला में भी चौपाल लगाई। जूनियर हाईस्कूल में आयोजित चौपाल बाद गांव का भ्रमण करते हुए मनरेगा से तहत रमाशंकर यादव के घर से प्रभुनाथ के घर तक किए गए इंटरलॉकिंग निर्माण को देेखा। इस दौरान ग्राम प्रधान मुन्नीदेवी, बच्चा यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें