लालगंज। गुडशेफर्ड इंग्लिश स्कूल में क्रिसमस का आयोजन किया गया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने गीत, संगीत, नृत्य व एकांकी का प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे हमारे देश के भविष्य व विकास के अधार हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत यीशू मसीह के जीवन गाथा से प्रारंभ किया गया। बच्चों ने यीशू मसीह पर नाटक के साथ नृत्य, गीत, सोलो नृत्य, समुह नृत्य प्रस्तुत किया। पाश्चर जेम्स कुमार ने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रयास जारी है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह ने कहा कि बेहतर शिक्षा से ही देश की उन्नति संभव है। इस अवसर विद्यालय के प्रबंधक समेत हरीशंकर यादव, लालबहादुर सिंह, रहीश अहमद, शारदा केशरवानी, वृजेश कुमार, जितेंद्र, राजकुमार, अनामिका, माधुरी, मीरा, खुशनुदा परवीन, सुमन, रीता आदि मौजूद रहे।