मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी आशीर्वाद फिल्मस के बैनर तले बन रही हिंदी फिल्म ‘दहेज एक कलंक’ के लिए मंगलवार को नगर के शुक्लहा स्थित बीसिंह मल्टी एकेडमी में ऑडिशन के लिए पूरे दिन लोगों का तांता लगा रहा। निर्देशक डीके बरनवाल ने बताया कि फिल्म में जिले के कलाकारों को विशेष मौका दिया जाएगा। आडिशन स्थल पर आए अतिथि में प्रोड्यूसर अशोक श्रीवास्तव, सलमान खान ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। प्रो. बी सिंह ने बताया ऑडिशन छह दिसंबर तक चलेगा। फिल्म के निर्माण के पूर्व चल रहे आडिशन के दौरान निर्माता कुणाल पटेल, निर्देशक डीके बरनवाल, प्रोडक्शन कंट्रोलर प्रशांत तिवारी व राम सागर सहित आडिशन देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।