कछवां। मझवां विकास खंड सभागार में मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य ने गुरुवार को प्रधानमंत्री द्वारा चलाए गए जन आरोग्य, आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड बांटा। स्वास्थ्य अधीक्षक सीबी पटेल ने इस योजना के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी प्रदान की। मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्या ने कहा यह योजना प्रधानमंत्री की एक महत्वाकांक्षी योजना है जो गरीब जनता के लिए बनाई गई है। उन्होंने कहा गरीबी के कारण अब कोई मरीज उपचार के अभाव में मरने नहीं पाएगा। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी धनीराम, एडीओ पंचायत रवि कांत ओझा सहित समस्त आंगनवाड़ी कार्यकत्री और आशा कर्मी के अलावा स्वास्थ्य विभाग के चंदन पांडेय मौजूद रहे।