फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक जुलूस निकाल राज्य कर्मचारी महासंघ ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे कर्मचारियों ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के बैनर तले नगर में बाइक जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। मंत्री अरुण त्रिपाठी के नेतृत्व में कर्मचारी फतहां स्थित सिंचाई कालोनी से बाइक जुलूस के साथ मोर्चाघर, सिविल लाइन, रमईपट्टी जिला अस्पताल मोढ़ होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां पर सभा की गई। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपा गया। कर्मचारी महासंघ के मांगपत्र के अनुसार पुरानी पेंशन बहाली, सातवें वेतन आयोग में न्यूनतम वेतन 26000 किए जाने, संविदा व आउटसोर्सिंग व्यवस्था बंदकर नियमित नियुक्तियां करने और चिकित्सा प्रतिपूर्ति संबंधी जारी शासनादेश वापस लिए जाने की मांग की। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामप्यारे, संचालन अजय कुमार ने किया। इस दौरान, एसएन द्विवेदी, संजय सिंह, अजय कुमार, पवन कुमार त्रिपाठी, मधुकर श्रीवास्तव, अनिल तिवारी, त्रयंबक उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें