फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकेएम ने प्रदर्शन कर हमले पर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बहुजन क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गुजरात में परिवर्तन यात्रा के दौरान सभा में हुए पत्थरबाजी की घटना की निंदा करते हुए बुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि गुजरात के सामखियारी में राष्ट्रीय परिवर्तन यात्रा के दौरान 21 सितंबर को सभा चल रहा था। जिसमें स्थानीय मनबढ़ों द्वारा न सिर्फ पत्थरबाजी की बल्कि जानलेवा हमला किया गया।
विज्ञापन

जिला संयोजक ने कहा कि वहां के पुलिस प्रशासन द्वारा अभी तक ऐसे मनबढ़ो पर शिकायत बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। वक्ताओं ने ककहा कि यदि यथा शिघ्र हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो देशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा। इस अवसर पर सुरेंद्रनाथ कुशवाहा, हरिशंकर बौद्घ, भोलानाथ प्रजापति, प्रशांत प्रियदर्शी, गणेश प्रसाद, राजबलि, जगदीश निराला, लवकुश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें