फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड एक्सरे नहीं होने पर मरीजों का चिकित्सालय में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला एवं महिला चिकित्सालय में सालों से बंद पड़े एक्सरे और अल्टासाउंड को लेकर सोमवार की दोपहर मरीजों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज मरीजों ने चिकित्सालय के बाहर हंगामा मचाते हुए शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि केंद्रीय मंत्री के जिले की स्वास्थ्य सुविधा जब इस प्रकार से है तो फिर अन्य जिले की क्या स्थिति होगी यह समझा जा सकता है। मरीजों ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से निष्क्रीय हो गया। जिसके चलते मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाए नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

मरीजों ने कहा कि एक ओर शासन प्रशासन मरीजों को हर संभव स्वास्थ्य सुविधाए पहुंचाने का निर्देश दे रहा है। मरीजों को सुविधाए मिल रही है इसका भी दावा करते आ रहे हैं लेकिन जब मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाए देने की बारी आती है तो अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि एवं मंत्री सारे लोग हाथ खड़े कर दे रहे हैं। हलिया एवं लालगंज से आए मरीज विकास, अभिषेक, रामलाल, छाबने के अनुज कुमार आदि ने कहा कि वह पिछले कुछ महीनों के अंदर तीन बार जिला चिकित्सालय में इलाज कराने आ चुका है। एक बार चिकित्सक ने एक्सरे तथा दूसरी बार अल्टासाउंड कराने को कहा। जब चिकित्सालय में एक्सरे और अल्ट्रासाउंड कराने गया तो बताया गया कि यहां एक्सरे और अल्ट्रासाउंड करने वाले डाक्टर ही नहीं है। इसलिए उसे निजी पैथालाजी में जाकर एक्सरे और अल्ट्रासाउंड कराना होगा। इसी प्रकार जिला महिला चिकित्सालय में आई रीता, आकांक्षा, विद्या आदि ने बताया कि यहां भी अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहा है। मरीजों ने चरमराई स्वास्थ्य सुविधा से खपा होकर चिकित्सालय के बाहर हंगामा किया। कहा कि शासन का मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने का सारा दावा फेल हो गया है। इससे मरीजों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है।
सीएमएस डा. विनय पांडेय ने कहा कि दोनों चिकित्सालयों में रेडियोलाजिस्ट चिकित्सक नहीं होने के कारण अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहा है। चिकित्सक के आने के बाद भी अल्ट्रासाउंड हो पाएगा। इसके लिए शासन को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें