फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या करने आया एक बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जमीन के विवाद में किसी की हत्या करने की नीयत से आए एक बदमाश को कटरा कोतवाली पुलिस ने सोमवार की बोर में पथरहिया में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। दूसरा बदमाश चकमा देकर भाग गया। गिरफ्तार बदमाश के पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन

सीओ नगर संजय सिंह ने सोमवार की दोपहर कटरा कोतवाली में पत्रकारों को बताया कि कटरा कोतवाली के मंडी चौकी प्रभारी रामसिंहासन शर्मा को सूचना मिली कि दो बदमाश एक व्यक्ति की हत्या करने आए हैं। जानकारी होते ही पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में जुट गई। दोनों बदमाश जैसे ही पथरहिया स्थित आयुक्त कार्यालय के पास नजर आए तो पुलिस ने दोनों को रुकने का इशारा किया। इस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने एक बदमाश शिवराम सोनकर पुत्र खेतल सोनकर निवासी हथिया फाटक कटरा कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके साथ मौजूद दूसरा बदमाश राजेंद्र सोनकर निवासी डंगहर भागने में कामयाब रहा। पूछताछ में शिवराम ने बताया कि हथिया फाटक मोहल्ला निवासी कल्लूराम बिंद से उसका काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा है। बार बार कहने पर जमीन नहीं छोड़ रहा है। इसीलिए उसकी हत्या करने का प्लान बनाया गया था। अपने साथी राजेंद्र सोनकर के साथ मिलकर सोमवार को उसकी गोली मारकर हत्या करने वाले थे लेकिन इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया।
पूर्व छात्र नेता की हत्या में वांछित है शिवराम : हथिया फाटक निवासी शिवराम सोनकर पुत्र खेतल सोनकर वर्ष 2000 में महंत शिवाला निवासी केबीपीजी कालेज के पूर्व महामंत्री गुलाब चंद्र यादव की हत्या और उसके चचेरे भाई को गोली मारकर घायल करने में वांछित है। इसके अलावा चार और लोग हैं। सभी को इस हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा भी हो चुकी है लेकिन उच्च न्यायालय से जमानत पर चल रहे है। वर्ष 2000 में तमंचे के साथ अपने ही मोहल्ले में पकड़ा गया था। इस वर्ष एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के आरोप में वांछित चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें