फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 किलोमीटर तक मिर्जापुर रीवा मार्ग पर लगा रहा भीषण जाम

विज्ञापन
जाम लगने से ड्रमंडगंज में ट्रकों की लगी लंबी कतार।
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। सावन को देखते हुए किए गए रूट डायवर्जन के चलते रविवार को मिर्जापुर-रीवा मार्ग पर भीषण जाम लगा गया। लगभग 25 किलोमीटर तक लगे लंबे जाम के चलते राहगीरों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। राहगीर 24 घंटे तक जमा में फंसे रहे। उन्हें पानी तक नसीब नहीं हुआ। ऐसे में राहगीरों में प्रशासन की व्यवस्था को लेकर आक्रोश रहा।
विज्ञापन

सावन के दूसरे सोमवार के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने जिले के कई मार्गों पर रूट डायवर्जन कर दिया हैै। शनिवार की रात्रि से ही बड़े वाहनों के जिले में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाए जाने से मिर्जापुर-रीवा मार्ग पर जाम लग गया जो रविवार की रात तक जारी रहा। जाम के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग सात पर भैसोड़ वलाय पहाड़ पर गाडिय़ों की कतारें लग गई। इस कारण टमाटर, अंगूर, सेब, अनार, केला, मौसम्मी, बैगन आदि कच्चा माल लादने वाले वाहन जाम में फंसने के कारण परेशान रहे। उन्हें अपना कच्चा सामान खराब होने का डरर सताने लगा। ट्रक चालक राम लखन निवासी भेलुपुर, वाराणसी तथा सुनील यादव निवासी रीवा, मध्यप्रदेश तथा अरविंद यादव कटनी मध्य प्रदेश का कहना है कि सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय कर मंडी तक 24 घंटे में माल पहुंचाने की जिम्मेदारी होती है लेकिन लगता है कि 56 घंटे जाम में फंसे रह जाएंगे। इससे मंडी तक पहुंचने में 90 घंटे का समय लग जाएगा। इससे वाहन पर लदा कच्चा माल सड़कर नष्ट हो जाएगा। माल खराब होने के कारण मालिक को नुकसान तो होगा ही मिलने वाला इनाम भी चला जाएगा। प्रभारी निरीक्षक हलिया प्रबीण कुमार सिंह ने बताया कि रात्रि बारह बजे से ही मध्यप्रदेश के बार्डर हनुमना और उत्तर प्रदेश के भैसोड़ से ही गाडिय़ों का डायवर्जन किया जा रहा है। सोमवार को रात्रि आठ बजे तक माल वाहक वाहनों को जाने की अनुमति दी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें